Ghansyam Sharma / Sun, May 2, 2021 / Post views : 161
रायपुर। जिले सहित प्रदेशभर में अमानक सैनिटाइजर की सप्लाई को लेकर लगातार शिकायत के बीच औषधि विभाग ने राजधानी के तीन मेडिकल दुकानों में छापामार कार्रवाई की है। यहां से सैनिटाइजर समेत अन्य दवाओं के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। औषधि विभाग के अधिकारियों ने रजबंधा मैदान स्थित श्रीहरी डिस्ट्रीब्यूटर्स, अक्षय मेडिकोज, ओएस फार्मा, डूमरतराई के अपेक्स मेडिकल में छापामार कार्रवाई कर सैनेटाइजर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
बता दें कि कोरोना को लेकर बढ़े सैनिटाइजर की खपत को देखते हुए मेडिकल दुकानों में अमानक सैनिटाइजर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर औषधि विभाग के अधिकारियों में इन चार मेडिकल दुकानों में दबिश दी। अधिकारियों को अचानक देख मेडिकल संचालकों हड़बड़ा गए।
सैनिटाइजर जांच के साथ ही अन्य दवाओं के भी सैंपल लिए गए हैं। विभाग शिकायत मिलने पर दवाओं के मूल्य से अधिक में बेचे जाने, अमानक दवा और दवाओं की कालाबाजारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। डूमरतराई में ड्रग इंस्पेक्टर टेकचंद ने जबकि रजबंधा मैदान स्थित मेडिकल दुकानों में परमानंद वर्मा ने कार्रवाई की है।
बताते चलें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। इस दौरान कई जगहों पर नकली दावओं के पकड़े जाने की खबरों ने लोगों के मन में और दहशत भर दी है। दरअसल, मुंहमांगे दाम देने के बाद भी लोगों को डर है कि उनके परिजनों की जान बचेगी या नहीं। उधर, कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए रायपुर में नौ अप्रैल से लगाए गए लॉक डाउन को दो बार बढ़ाकर पांच मई तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन