Ghansyam Sharma / Wed, May 5, 2021 / Post views : 153
कोंडागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइन के अनुसार विभिन्न विभागों के समन्वय से टीकाकरण का कार्य जिले में संपादित किया जा रहा है। कोरोना टीका करण के दौरान ग्रामीण अंचलों में निवासरत ग्रामीणों को जागरूक करने जिला पंचायत अध्यक्ष की टीम गांव गांव पहुंच नुक्कड़ सभाएं कर रहे, जहां जागरूकता टीम के सदस्य का ही मास्क को मुंह के नीचे लटकाने की तस्वीर सामने आई। और सभा में उपस्थित ग्रामीणो के पास मास्क व कपड़े से मुंह ढकने की तस्वीर नहीं दिख रही।जिससे प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का खुला उल्लंघन होने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में संक्रमण बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब तक जिले के सुदूर वनांचलों में रहने वाले माड़गाव के आश्रित ग्राम भंडारपाल और कुदाड़ लापरवाही, ग्राम पंचायत कुएँ के आश्रित ग्राम कुमुड़ और चेरबेड़ा, ग्राम पंचायत उमराद्हा, ग्राम पंचायत होनहेड के आश्रित ग्राम घोडाज़र, उपनरमेली, उपनरमेली, उपरामेली आपुसकोनाड़ी आदि लगभग 50 से अधिक गांवो में पहुंच सभाओं आयोजित कर चुके हैं । लोगों को टीके के फायदे और कोरोना से बचाव की एकमात्र उपाय के रूप मे बताते हुए लोगों को गोंडी भाषा में अधिक से अधिक टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ जनपद पंचायत सीईओ एसके नाग, तहसीलदार राकेश साहू, सीडीपीओ दीपेश बघेल सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन