Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: सिहावा विधानसभा के भाजपाईयों का बंगाल हिंसा के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

Ghansyam Sharma / Thu, May 6, 2021 / Post views : 145

Share:

नगरी। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय में आगजनी करने, तोडफ़ोड़ करने, भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या करने के खिलाफ प्रदेश भाजपा के आवाह्न पर आज अपने निवास में कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। इसी तारतम्य में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने ग्राम पंचायत मुकुंदपुर बूथ क्रमांक 139 में अपने निज निवास के सामने नारेबाजी करते हुए, विभिन्न नारों की तख्तियां लेकर एक दिवसीय धरना किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष बालसिंग सोरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नगरी बुधेश्वर साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नेमुराम यादव,चिंता राम नेताम,श्रीमती अनिता मरकाम,दानवीर मरकाम उक्त धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
भाजपा मंडल नगरी द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते तख्ती लिए धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल नगरी अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला भाजपा महामंत्री प्रकाश बैस, मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू, भाजयुमो के वरिष्ठ नेता विनोद गिरी, नगर पंचायत नगरी के सभापति सुनील निर्मलकर शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी के संरक्षण मे टी एम सी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में घूसकर हत्या, मारपीट, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध किया जा रहा । जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकत्र्ताओं नें अपने - अपने निवास के सामने एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसी कड़ी में नगर पंचायत अध्यक्ष निवास के सामने प्रदर्शन किया गया।जिसमें नगर पंचायत अघ्यक्ष आराधना शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ,नगर पंचायत सभापति सुनील निर्मलकर, पार्षद विनीता कोठारी,जिला भाजयुमो सदस्य सन्त कोठारी,नरेन्द्र साहू,शाश्वत शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
पश्चिम बंगाल चुनाव के पश्चात तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगातार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। भाजपा के कार्यालय में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।लगातार तृणमूल कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
जिसके विरोध स्वरूप पूरे देश में लाखों कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए। इस महामारी के बीच ममता बनर्जी एवं उनके कार्यकर्ताओं के कृत्य का विरोध किया।इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा ने अपने निवास के सामने धरना दिया।इस दौरान पार्षद अश्वनी निषाद,नरेन्द्र नाग,रिखब सोनी,रूपेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

पश्चिम बंगाल मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार, अन्याय के खिलाफ भाजपा मंडल नगरी के द्वारा विभिन्न बूथों पर तथा कार्यकर्ताओं ने अपने - अपने निवास पर धरना-प्रदर्शन किया।
इस के तहत बुथ क्रमांक 160 - 161 बुथ पर मंडल महामंत्री हृदय साहू, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा महामंत्री गुरूप्रसाद साहू,अजा मोर्चा जिला सदस्य टिकेश नवरंग, बूथ अध्यक्ष उत्तम कुर्रे, अभाविप के जिला मंत्री मोन्टू साहू धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा मंडल बेलर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, चुम्मन साहू युवा मोर्चा महामंत्री, डॉ केंद्र कश्यप,संजय शांडिल्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने निवास के सामने धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या के विरोध में ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर तख्ती हाथ में लिए नगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद निवास के सामने धरना प्रदर्शन में पार्षद पूनम छाबड़ा, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, कुमार नायर, अशोक संचेती सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा मंडल बेलर के महामंत्री मनोहर दास मानिकपुरी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कि जा रही हिंसा, लूटपाट, हत्या, भाजपा की महिला कार्यकर्ताओ के साथ दुष्कर्म और जगह-जगह भाजपा कार्यालयों को जलाने जैसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया है। श्री मानिकपुरी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा लोकतंत्र की दुहाई देने वाली दीदी के संरक्षण में ही बंगाल में हिंसा हो रही है । चुनाव के दौरान या चुनाव के बाद विरोधी दल के कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा को बंगाल में सत्ता पाने वाली सरकारों ने अपना चरित्र बना लिया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement