Ghansyam Sharma / Sun, May 2, 2021 / Post views : 166
जगदलपुर । कोरोना वायरस की महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए संसदीय सचिव व विधायक रेख चंद जैन ने अपनी विधायक निधि दो करोड़ रूपए के साथ ही अप्रैल महीने के वेतन को दान कर दी। इसके पूर्व पिछले साल भी उन्होंने अपने एक महीने का वेतन देकर कोरोना संकटकाल में सहयोग किया था।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की दस्तक के साथ ही संसदीय सचिव श्री जैन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। जरूरतमंदों को राशन सामान उपलब्ध कराने के साथ ही संसदीय सचिव श्री जैन ने प्रशासन को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दान की एवंइस साल अप्रैल महीने की सैलरी भी दान कीएवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को इंकावन हजार रुपए भी प्रदान किया इसके अलावा पिछले साल भी उन्होंने अपनी एक महीने की सैलरी दान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन