Ghansyam Sharma / Mon, May 17, 2021 / Post views : 154
जगदलपुर। बस्तर संभाग में मौसम में परिवर्तन का सिलसिला अनवरत जारी है, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। संभावना है कि यह चक्रवाती तूफान 18 मई को गुजरात से टकराएगा। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ इस चक्रवाती तूफान का आंशिक प्रभाव बस्तर पर भी पड़ेगा। बस्तर में 18 और 19 मई को बादल छाए रहेंगे । वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है ।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर अबर सागर में चक्रवात का पूर्वानुमान जताया गया है। दक्षिण की तरफ से आने वाली नमी के कारण बस्तर के मौसम में बदलाव होगा। गर्म वातावरण और नमी के मिलने से बादल छाए रहेंगे। वहीं तूफान को लेकर केंद्रीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन बस्तर में इस तूफान का कोई ज्यादा असर नहीं रहेगा। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज की गई। तूफान के चलते बादल छाने पर तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन