Ghansyam Sharma / Mon, May 10, 2021 / Post views : 162
बीजापुर। जिले के थाना जांगला की टीम द्वारा माटवाड़ा चौक पर वाहनों की जांच के दौरान रविवार को नक्सली राजू तेमल उर्फ कलम राजू निवासी कोण्डोजी थाना जांगला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के द्वारा 18 जुलाई को कोटमेंटा निवासी माड़वी गुप्ता के अपहरण व हत्या की घटना में शामिल था। उसके विरूद्ध थाना जांगला में 02 स्थाई वारंट भी लंबित है। उसे न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन