Ghansyam Sharma / Fri, Mar 26, 2021 / Post views : 167
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने महिलाओं की सुविधा के लिए शिकायत बॉक्स शहर में लगवा दिए हैं, पोस्ट ऑफिस बॉक्स की तर्ज पर पुलिस ने शहर के 05 स्थानों पर शिकायत बॉक्स लगवाए हैं। शिकायत बॉक्स सिर्फ महिलाओं के लिए है। अब महिलाओं को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। जो भी शिकायत होगी इस बॉक्स में महिलाएं डाल सकती हैं।
एसपी दीपक झा के निर्देश पर कोतवाली चौक, संजय बाजार चौक, धरमपुरा, माडिया चौक और आमागुड़ा चौक में शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं। पुलिस के जवान प्रतिदिन इन बॉक्स को खोलेगें, बाक्स में जो भी शिकायत होगी उसे लेकर के महिला सेल में जांच करके शिकायत का निराकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन