Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: मकान बनवाने वालों को मिलेगी राहत, भवन अनुज्ञा अब दो साल की देगा निगम

Ghansyam Sharma / Tue, Apr 6, 2021 / Post views : 167

Share:

रायपुर। राजधानी में यदि आप घर बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए राहत भरी खबर है। राहत की बात यह है कि नगर निगम, रायपुर ने भवन अनुज्ञा की अवधि एक साल से बढ़ाकर दो साल कर दी है।

इससे आपको भवन अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने पर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वहीं आपकी जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही अब आप आसानी से मनचाहे बैंक से लोन पास कराकर घर बनवाने का सपना पूरा कर सकेंगे। निगम का कहना है कि नियम में बदलाव से आपको काफी राहत मिलेगी।

ज्ञात हो कि निगम में एक साल में करीब डेढ़ हजार मकान निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा का आवेदन आता है। निगम मकान बनाने के लिए एक साल के लिए भवन अनुज्ञा जारी करता था, लेकिन ज्यादातर लोग एक साल में मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पाते हैं, क्योंकि भवन निर्माण के लिए बैंक से लोन पास कराना पड़ता है।

बैंक से लोन की प्रक्रिया काफी जटिल है, इसलिए बैंक से लोन पास कराते-कराते एक साल कब गुजर जाता है, उसमें भी बहुत सारे लोगों का लोन पास नहीं हो पाता है। एक साल बीत जाने के बाद जिन आवेदन कर्ताओं का लोन पास नहीं हो पाता है, उन्हें दोबारा निगम में भवन अनुज्ञा के लिए आवेदन करना पड़ता है।

पांच प्रतिशत अधिक जमा करना पड़ता है शुल्क

निगम के अधिकारी ने बताया कि मकान बनाने के पहले भवन अनुज्ञा की अनुमति लेनी पड़ती है। निगम में स्क्वायर फीट के हिसाब से निगम में भवन अनुज्ञा की अनुमति दी जाती है। उन्होंने बताया कि यदि मान लिया जाए कि 1,500 स्क्वायर फीट मकान निर्माण के लिए आवेदनकर्ता अनुमति लेता है।

वह इसके लिए 20 हजार रुपये की राशि जमा करता है और सालभर के अंतर मकान का निर्माण नहीं करा पा रहा है तो दोबारा भवन अनुज्ञा की अनुमति के लिए उसे पांच प्रतिशत अधिक राशि निगम में जमा करनी पड़ती है, लेकिन भवन अनुज्ञा के लिए दो साल की अनुमति मिलने पर आवेदन कर्ता आसानी से अपना लोन पास कराकर घर बना सकता है। उसे पांच प्रतिशत अधिक राशि चुकानी नहीं पड़ेगी।

निगम के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

भवन अनुज्ञा की अवधि एक साल के अंदर खत्म होने के बाद आवेदन कर्ता को निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। निगम में बैठे बाबू भी अनुज्ञा देने के नाम पर टरकाते रहते हैं। इससे आवेदन कर्ता को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन निगम द्वारा जारी नए नियम से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

'भवन अनुज्ञा के लिए एक साल की अनुमति दी जाती थी, लेकिन अब इसे दो साल के लिए कर दिया गया है। इससे छोटे भवन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी।'

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement