Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोपित को रायपुर स्‍टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा

Ghansyam Sharma / Tue, May 18, 2021 / Post views : 463

Share:

रायपुर, बैतूल।  बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोपित को रायपुर आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले डेढ़ माह से बैतूल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम आरोपित अमित रांका को अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। आरोपित ट्रेन में सवार होकर भागने की फिराक में था। सूचना पर आरपीएफ ने उसे पकड़कर बैतूल पुलिस के हवाले कर दिया।

आररपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल निवासी आरोपित अमित बलात्कार और धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देकर पिछले डेढ़ माह से फरार था। बैतूल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपित अमित सोमवार की शाम सात बजे अमरकंटक एक्सप्रेस के ऐसी थ्री कोच में सवार होकर भोपाल जा रहा था।

इसी बीच रायपुर आरपीएफ को सूचना मिली। सूचना के मुताबिक आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में तलाशी ली। तलाशी के दौरान ही आरोपित को पकड़कर लिया। इसकी जानकारी बैतूल पुलिस को दी गई। आज बैतूल पुलिस रायपुर पहुंची और आरोपित को अपने कब्‍जे में ले लिया है। बैतूल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सिविल लाइन गंज बैतूल थाना में आरोपित के खिलाफ धारा 420,409,120(B) 376,376-2(N)/506 के तहत अपराध दर्ज है।

बैतूल में सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचकर की धोखाधड़ी

बैतूल ब्‍यूरो के अनुसार पिछले डेढ़ माह से बैतूल पुलिस आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित अमित रांका निवासी सिविल लाइन गंज बैतूल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम उसे रायपुर से बैतूल ला रही है। आरोपित की गिरफ्तारी पर 11 मई 2021 को 10 हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।

आरोपित सोमवार की शाम सात बजे अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच में सवार होकर भोपाल जा रहा था। इसी बीच रायपुर आरपीएफ को मुखबिर से इस संबंध में सूचना मिली। सूचना के मुताबिक आरपीएफ की टीम ट्रेन में सवार हो गई और तलाश की तो आरोपित अमित रांका कोच में मिल गया। उसे पकड़कर बैतूल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपित अमित रांका के द्वारा आजाद वार्ड निवासी सैयद हामिद रजा और नसीम अनवर सैयद नूर को 12 अप्रैल 2018 को ग्राम कढ़ाई के खसरा नंबर 130/ 57 में से 4340 वर्गफुट जमीन 16 लाख 54 हजार रुपये में इंदौर निवासी मनीष कोठारी से दिलवाई थी। जमीन का सौदा कॉलोनाइजर अमित राका ने कराया था। जमीन को खरीदने के बाद हामिद रजा ने यहां पर गोदाम बना लिया, जिसमें वह कबाड़ी का व्यवसाय करते थे। प्रशासन ने 20 मार्च 2021 को भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस जमीन को सरकारी बताते हुए गोदाम ताेड़ दिया। जब उसने अधिकारियों को जमीन की रजिस्ट्री दिखाई तो सरकारी जमीन फर्जी तरीके से बेचने का मामले का खुलासा हुआ।

इसके बाद सैयद हामिद रजा तथा नसीम अनवर सैयद ने 23 मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने जमीन का सौदा कराने वाले कॉलोनाइजर अमित राका तथा जमीन बेचने वाले इंदौर निवासी मनीष कोठारी के खिलाफ धारा 420, 409, 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके साथ ही कोतवाली थाना में एक महिला की शिकायत पर आरोपित अमित रांका के खिलाफ धारा 376, 376-2(एन), 506 के तहत भी प्रकरण दर्ज किया है। दोनों ही मामलों में आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रहीं थीं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement