Ghansyam Sharma / Mon, Nov 2, 2026 / Post views : 57
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी में घरेलू विवाद के चलते पूर्व सरपंच गोविन्द नेताम की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रात में घर पर सो रहे गोविन्द नेताम और उनकी पत्नी फगनी नेताम के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गई थी। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ग्राम बेडमा के पास से महिला को पकड़ लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन