Ghansyam Sharma / Sat, May 8, 2021 / Post views : 164
0-उड़ीसा सीमा पर भी बरती जा रही कड़ाई
रायपुर/जगदलपुर। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना बॉर्डर पर प्रशासन सख्ती से आने-जाने वालों की जांच कर रहा है। एक दिन में लगभग 366 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गई।
सभी प्रवासी प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। इनमें से 6 कोंडागांव के 1 बस्तर व 3 सुकमा जिले के है। मरीजों को उनके जिलों में शिफ़्ट किया जा रहा है। बता दें कि सुकमा जि़ला प्रवेश पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू है। वहीं जो लोग बिना रिपोर्ट के आ रहे हैं सीमा पर जांच किया जा रहा है। कलेक्टर विनीत नंदनवार स्वयं सीमाओं पर नजर बनाए हुए हैं। इधर उड़ीसा सीमा पर भी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन