Ghansyam Sharma / Mon, May 24, 2021 / Post views : 149
कोंडागांव । अखिल भारतीय नौजवान सभा कोण्डागांव के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 23 मई को ग्रामीणजनों के द्वारा शिक्षकों के साथ मारपीट व गाली-गलौज किए जाने की घटना की निंदा की है। कोरोना कोविड़ 19 संक्रमण के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य के कोण्डागांव जिला के सरहद पर ड्यूटी कर षिक्षकों के साथ पड़ोसी राज्य ओड़िसा के कुछ ग्रामीणजनों के द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज करने के मामले में अखिल भारतीय नौजवान सभा जिला कोण्डागांव के जिला सचिव जयप्रकाश नेताम ने कहा है कि मारपीट एवं गाली-गलौज करने वाले पर उचित कानूनी कार्रवाई होना ही चाहिए। मैं इस घटना की घोर निंदा करता हूं और शिक्षकों को सलाम करता हूं जो ऐसी घटना के बाद भी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। गाली-गलौज व मारपीट करने वालों के विरुद्ध जल्दी से जल्दी कार्यवाही नहीं हुई तो अखिल भारतीय नौजवान सभा शीघ्र आंदोलन करेगा। ऐसे ही अखिल भारतीय नौजवान सभा जिला कोण्डागांव के जिला अध्यक्ष बिसम्बर मरकाम ने कहा है कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित छमतापुर छिनारी में कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए चेक पोस्ट पर कार्य कर रहे शिक्षकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज तथा इसी तरह इस घटना के कुछ दिन पूर्व अरंगुला में भी एक मितानिन के साथ मारपीट किए जाने की घटना घटित हुई है, जो कि बेहद निंदनीय है, फिर भी जिला प्रशासन मौन धरण किए बैठी है। उक्त दोनों घटनाओं की घोर निंदा करते हुए बिसम्बर मरकाम ने कहा कि प्रषासन द्वारा ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं देना हैरानी का विशय है। हालात ऐसे ही रहे तो कोई भी कर्मचारी कोरोना काल में गाली-गलौज सुनकर ड्यूटी करना नहीं चाहेगा। अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी व ईमानदारी से निभाने वाले शिक्षकों के साथ मारपीट करने वालों पर कार्यवाही होना चाहिए। इस तरह की घटनाएं पहले भी हमने देखा है फिर भी जिला प्रशासन की लापरवाही बढ़ती जा रही है। यदि इसी तरह की लापरवाही होती रही तो अखिल भारतीय नौजवान सभा जिला कोण्डागांव आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन