Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: नवरात्र के पहले इस साल की एकमात्र सोमवती अमावस्या

Ghansyam Sharma / Wed, Apr 7, 2021 / Post views : 167

Share:

रायपुर। ऐसा माना जाता है कि सोमवार के दिन जब अमावस्या पड़े तो वह दिन अति शुभदायी होता है। इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है और इस दिन नदियों में स्नान करके शिव पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होने की मान्यता है। इस साल 2021 में एकमात्र सोमवती अमावस्या का संयोग 12 अप्रैल को पड़ रहा है। वर्तमान में 12 साल में एक बार पड़ने वाला कुंभ मेला हरिद्वार में चल रहा है।

कुंभ के दौरान सोमवती अमावस्या का संयोग पड़ना दुर्लभ माना जा रहा है। इस दिन शाही स्नान भी किया जाएगा। चूंकि कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है इसलिए ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार नहीं जा रहे हैं। कुंभ के दौरान लग रहे सोमवती अमावस्या का स्नान श्रद्धालु अपने घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर करेंगे।

गायत्री परिवार दो माह से घर-घर बांट रहा गंगाजल

कोरोना के चलते जो श्रद्धालु हरिद्वार में कुंभ मेला में नहीं जा सकते, उनके घर पर ही गंगाजल पहुंचाने का अभियान पिछले दो माह से अखिल गायत्री परिवार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में गंगाजल पहुंचाया जा चुका है। गायत्री परिवार ने निवेदन किया है कि जो लोग हरिद्वार नहीं जा सकते, वे अपने घर पर ही गंगा स्नान का लाभ लें।

अगले दिन से नवरात्र पर देवी आराधना

सोमवती अमावस्या के अगले दिन से नवरात्र शुरू होगी। सोमवती अमावस्या पर शिव पूजन करने के बाद फिर नौ दिनों तक शक्ति स्वरूपा देवी की आराधना की जाएगी।

आस्था की डुबकी पर कोरोना का साया

सोमवती अमावस्या पर छत्तीसगढ़ के राजिम में त्रिवेणी संगम और राजधानी के महादेव घाट पर पुण्य की डुबकी लगाने श्रद्धालु आते हैं। हटकेश्वर महादेव का दर्शन करते हैं। इस बार कोरोना का प्रकोप होने से आस्था की डुबकी नहीं लगा सकेंगे।

पांडवों ने वर्षों तक किया था सोमवती अमावस्या का इंतजार

पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार द्वापर युग में पांडवों ने सोमवती अमावस्या का इंतजार वर्षों तक किया था। सोमवार और अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनता है, कलयुग में भी साल में एकाध बार ही यह संयोग आता है। इस दिन सुबह- सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करना चाहिए। इस दिन दान पुण्य करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।

उदयाकाल में सोमवार को अमावस्या

इस बार अमावस्या तिथि 11 अप्रैल रविवार से शुरू होकर सोमवार सुबह 8 बजे तक रहेगी। चूंकि उदया काल अर्थात सूर्याेदय के दौरान पड़ने वाली तिथि का विशेष महत्व है, इसलिए सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है।

यह कार्य करें

- पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख शिव पूजा करें।

- पितृदोष हो तो पितरों को तर्पण करें।

- कोरोना काल में नदीं में स्नान नहीं कर सकते, इसलिए घर पर ही गंगाजल पानी में मिलाकर स्नान करें।

- पीपल पेड़ की पूजा करें, घर में सुख-समृद्धि आएगी।

- तुलसी की परिक्रमा करें, आर्थिक परेशानी दूर होगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement