Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: कोरोना के साथ पानी की किल्लत झेल रहे राजधानी वासी

Ghansyam Sharma / Sat, Apr 3, 2021 / Post views : 167

Share:

रायपुर।  राजधानीवासी कोरोना के साथ ही पानी की किल्लत की मार झेल रहे हैं। गर्मी ने अभी अपना रंग दिखाया नहीं कि राजधानी के ब्राह्मणपारा, गुढ़ियारी और भनपुरी आदि कई इलाकों में पानी समस्या शुरू हो गई है। राजधानी का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में पानी न मिलने से राजधानी वासियों का पारा चढ़ा हुआ है। गर्मी से पहले नगर निगम पानी की समस्या को खत्म करने का दावा कर रहा था।

निगम का दावा खोखला साबित होता दिखाई दे रहा है। निगम के इन इलाकों में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कहीं पानी नहीं आ रहा है तो कहीं बदबूदार पानी आ रहा है। इसके साथ ही गुरुवार को इंटकवेल के पास राइजिंग लाइन की पाइप लाइन फूट गई, निगम अभी तक पाइप लाइन सुधार कार्य नहीं कर पाया है। इस कारण राजधानी के कई इलाकों में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।

ज्ञात हो कि मनुष्य यदि भूखा है तो कई दिन तक रह सकता है, लेकिन पानी के बिना एक दिन भी जीना मुश्किल हो जाता है। गुरुवार को भाठागांव स्थित इंटकवेल के पास नदी से पानी लाने वाली मेन राइजिंग पाइप लाइन फट गई। इससे राजधानी के चार पानी की टंकियों में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। इससे गुरुवार को राजधानी के ईदगाह भाठा, बैरनबाजार, मोतीबाग और देवेंद्र नगर स्थित पानी की टंकी में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। पाइपलाइन का काम शुक्रवार को भी पूरा नहीं हो पाया है। इन पानी की टंकियों से सप्लाई होने वाले वार्ड में पानी की किल्लत बनी रही।

होली से पहले नहीं आ रहा पानी

नेताजी कन्हैयालाल बंजारी वार्ड क्रमांक 15 निवासी प्रमोद तिवारी ने बताया कि शिव मंदिर के पास होली के पहले से वाल्ब खराब है। निगम अब तक सुधार कार्य नहीं कर पाई है। जिससे यहां के लोगों को होली के पहले से ही पानी की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है। वार्ड निवासी अपूर्व महापात्र का कहना है कि वास्तव में पानी की भीषण समस्या है जिससे आए दिन जूझना पड़ रहा है।

इन इलाकों में भी आ रही पानी की किल्लत

रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आरोप लगाया है कि गर्मी का अभी तक आगाज नहीं हुआ है और शहर के विभिन्ना स्थानों में जल समस्या आनी शुरू हो गई है। जिसमें प्रमुख रुप से राजा तालाब, समता कालोनी आदि वार्डों में जनप्रतिनिधि दूषित जल को लेकर परेशान है। भनपुरी, चंगोराभाठा, आत्मानंद वार्ड, समता कालोनी में पानी की बहुत अधिक समस्या हो रही है पार्षद टैंकर के लिए परेशान हो रहे है ब्राम्हण पारा में भी पानी की समस्या है।

138.93 करोड़ रुपये का भुगतान

ब्राम्हण पारा के कुछ क्षेत्रो में 15 दिनों से पानी ही नहीं आ रहा है और कुछ स्थानों पर गन्दा बदबूदार पानी आ रहा है। उनका कहना है कि अमृत मिशन योजना के तहत लगभग 138.93 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को होने के बावजूद अगर जनता पेयजल के लिए तरस रही है तो इसका जिम्मेदार कौन है, जबकि अमृत मिशन योजना का उद्देश्य है कि प्राथमिकता के आधार पर गरीबो और वंचितों को जलापूर्ति और कनेक्शन सहित जल उपलब्ध कराना है। जिम्मेदार अगर समय पर नहीं जागे तो आने वाले समय में हमें पीलिया और डेंगू जैसी बीमारी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement