Ghansyam Sharma / Thu, May 13, 2021 / Post views : 172
बीजापुर। जिले के उसूर में आज सुबह 06 से 08 बजे के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश से ग्रामीण क्षेत्रो में जनजीवन प्रभावित हुआ है। उसूर निवासी गज्जल गजेंद्र ने बताया कि घर पर इमली का पेड़ की डगाल गीरने से घर का काफी नुकसान हुआ है। सोढ़ी पारा में कोटेश्वर गटपल्ली के घर पर भी मंहुआ का पेड़ गिरा है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश काटम भी जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं सरपंच जीवन कलमू ने ग्रामीणों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन भी मौके का जायजा लेकर लोगो को क्षति का आंकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन