Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: तीन महीने पहले हुए एक हत्या के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार'

Ghansyam Sharma / Fri, May 7, 2021 / Post views : 193

Share:

-मेले में पहले साथ में बैठकर पी जमकर शराब, फिर कर दी हत्या-

जगदलपुर। जिले के दरभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन महीने पहले हुए एक हत्या के मामले को सुलझाते हुए हत्या के 02 मुख्य आरोपियों शम्बूनाथ यादव और बामन यादव को पुलिस ने धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मजदूरी करने आंध्र प्रदेश चले गए थे। और कुछ दिनों पहले दोनों वापस अपने घर पहुंचे हुए थे। दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

एसआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि बीते 27 फरवरी को तीरथगढ़ मेले में शामिल होने चितापुर के सहकारी बैंक में चपरासी पद में पदस्थ सुनील देवांगन पहुंचा हुआ था। इस दौरान सुनील की मुलाकात दो युवकों से हुई। मुलाकात होने के बाद तीनों ने साथ में बैठकर शराब पीया। शराब पीने के दौरान ही सुनील का दोनों युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद दोनों युवकों ने सुनील के ही बेल्ट से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवकों ने लाश को खेतों में फेंक दिया। लाश को फेंकने के बाद दोनों आरोपी मृतक का मोबाईल फोन लेकर वहां से फरार हो गए। 03 मार्च को खेतों में अज्ञात लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करना शुरू किया। मृतक की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी रही।

उन्होने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का मोबाईल फोन आरोपियों के पास है। इसके बाद पुलिस लगातार उक्त मोबाईल फोन को ट्रेस कर रही थी। आरोपियों ने मोबाईल फोन में अपना सिम डालकर उसे चालू कर दिया। इसी बीच पुलिस को मोबाईल फोन का लोकेशन आंध्र प्रदेश में मिला। लेकिन कुछ देर बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिया। पुलिस फिर भी मोबाईल फोन के लोकेशन को ढूंढने में लगी हुई थी। कुछ दिनों बाद 04 अप्रैल को आरोपियों ने एक बार फिर मोबाईल फोन चालू कर दिया।

मोबाईल फोन चालू होते ही पुलिस ने एक बार फिर आरोपियों का लोकेशन ट्रेस कर लिया। पुलिस ने मोबाईल फोन के लोकेशन के अनुसार दो आरोपियों शम्बूनाथ यादव निवासी ग्राम हरजेलपारा थाना कटेकल्याण और बामन यादव निवासी ग्राम परचेली बंडीपारा को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement