Ghansyam Sharma / Thu, May 6, 2021 / Post views : 158
जगदलपुर। वर्गीस बिल्डर्स के सीईओ साइन वर्गीस ने कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल को कोरोना से लड़ाई के लिए एक लाख रूपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा व रेडक्रॉस प्रभारी अलेक्जेंडर एम चेरियन भी मौजूद थे।
कलेक्टर रजत बंसल ने इस सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि जन सहयोग से निश्चित तौर पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई और अधिक आसान होगी। उल्लेखनीय है कि बस्तर में कोरोना से लडऩे हेतु बस्तर कलेक्टर द्वारा आर्थिक, उपचार सामग्री एवं अनाज दान की अपील पर लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि रेडक्रॉस को दी जाने वाली सहायता राशि आयकर छूट की श्रेणी में आती है, उन्होंने आमजनों से फिर से अपील की है कि इस संकट में गरीबों, नि:सहायों के जीवनदाता बनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन