Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: वैक्सीन सप्लाई कराने क्यों नहीं करते केंद्र सरकार से मांग : राजेंद्र साहू

Ghansyam Sharma / Tue, May 11, 2021 / Post views : 153

Share:

कोरोना संकट के दौर में भाजपा नेता राजनीति चमकाने अनर्गल प्रलाप बंद करें, जनता के मददगार बनें

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ में कोरोना नियंत्रण और वैक्सिनेशन को लेकर राज्य सरकार पर भाजपा के झूठे आरोपों का करारा जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विष्णु देव साय, बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा सांसदों द्वारा राज्य सरकार पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेता जमीनी हकीकत से परे होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पिछले डेढ़ माह से ज्यादा समय से कोरोना संकट से जूझते छत्तीसगढ़ में किसी भी भाजपा नेता ने न तो अस्पतालों का निरीक्षण किया, न वैक्सीन सेंटरों का जायजा लिया। राजेंद्र ने सवाल किया है कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज करने वाले प्रदेश के भाजपा नेताओं ने वैक्सीन की समस्या से जूझती जनता को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए कोरोना महासंकट के दौरान अब तक आखिर किया क्या है?
राजेंद्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत भाजपा सांसदों और संगठन नेताओं द्वारा राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य सरकार को कोरोना नियंत्रण के लिए सुझाव देने का आग्रह किया है। राजेंद्र ने इस मामले में कहा कि केवल राजनीति चमकाने के लिए झूठे और अनर्गल बयानों से आम जनता का भला नहीं हो सकता। बेहतर होगा कि भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर वैक्सीन उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग करें। इससे छत्तीसगढ़ की जनता का भला होगा। राजेंद्र ने तीखे लहजे में कहा कि भाजपा नेताओं ने कोरोना महासंकट के दौर में घर पर बैठकर धरना देने और मिथ्या आरोप लगाने के सिवा इस संकटकाल में कोई काम नहीं किया। क्या छत्तीसगढ़ की जनता के लिए भाजपा नेताओं की यही जवाबदेही है?
राजेंद्र ने कहा कि स्थानीय जनता की मांगों और जरूरतों को केंद्रीय स्तर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सांसदों पर होती है। राज्य के भाजपा सांसदों को छत्तीसगढ़ की जनता ने चुना है। इन सांसदों ने राज्य के हर वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन लगाने की सुविधा देने पर्याप्त वैक्सीन सप्लाई करने केंद्रीय स्तर पर अब तक कोई पहल क्यों नहीं की? कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद भाजपा सांसद अब तक चुप्पी साधे बैठ गए हैं। उनके द्वारा केवल कोरी बयानबाजी की जा रही है। सफेद झूठ बोलकर राजनीति चमकाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायो टेक कंपनी को वैक्सीन सप्लाई का आर्डर पहले ही दे दिया था। एडवांस में रकम भी जमा की गई। इसके बावजूद अभी तक लोगों के लिए पर्याप्त वैक्सीन की सप्लाई नहीं हो पाई है। छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों को डिमांड के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध कराने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। सच ये है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने समय रहते वैक्सीन उत्पादन पर ध्यान ही नहीं दिया। उल्टे, उत्पादित वैक्सीन को दूसरे देशों को निर्यात करने की अनुमति दे दी। केंद्र सरकार के समय पर तैयारी न करने और पर्याप्त वैक्सीन का निर्माण न करने से देश की जनता की जान जोखिम में पड़ गई है।
राजेंद्र ने कहा कि देश में कई वैक्सीन निर्माता कंपनियां हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुझाव को मानते हुए रायल्टी बेसिस पर अन्य वैक्सीन निर्माता कंपनियों को भी वैक्सीन बनाने की अनुमति मिलना चाहिए। ताकि, भरपूर उत्पादन जनसंख्या के आधार पर आम जनता के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए कठोर निर्णय लेना जरूरी है। देशवासियों की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री को तत्काल कठोर निर्णय लेकर दूसरी निर्माता कंपनियों को भी वैक्सीन निर्माण की अनुमति मिलना चाहिए। राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाते हुए सभी राज्यों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर जनसंख्या के आधार पर वैक्सीन उपलब्ध कराए। वैक्सीन पर सभी देशवासियों का समान अधिकार है। वैक्सीन सप्लाई में पक्षपात या लेटलतीफी नहीं होना चाहिए। बेहतर होगा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपना कामकाज संभाले और पर्याप्त मात्रा में राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध कराए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement