Ghansyam Sharma / Mon, May 3, 2021 / Post views : 179
जशपुर. जिले के कांसाबेल में फांसी के फंदे पर झूलते हुए एक युवक की लाश मिलने की खबर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत कार्यालय में युवक को फांसी के फंदे पर झूलते हुए लोगो ने सुबह सुबह देखा। मृतक युवक कांसाबेल का ही बताया जा रहा है । आत्महत्या करने वाले युवक का नाम इमरान उम्र तकरीबन 25 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जाँच जारी है ।अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन