Ghansyam Sharma / Tue, May 11, 2021 / Post views : 161
सुकमा- रायपुर। पुलिस के नौ बैरियर को तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सबसे पहले ओडिशा के पोड़िया एवं सुकमा के दोरनापाल एर्राबोर इंजरम में लगे बैरियर को तोड़ा। व्यक्ति स्कॉर्पियो से भागने की कोशिश कर रहा था। सीआरपीएफ़ 228वी बटालियन के जवानों ने सड़क में नाकेबंदी की। इसी बीच एक जवान की रायफल से गोली चल गई। इसके बाद आरोपित पकड़ में आया।
अमरावती (महाराष्ट्र) के हनुमान मोहित ने पुलिस के नौ बैरियर को तोड़ते हुए फंदीगुड़ा पहुंचा। जहां पहले से तैनात सीआरपीएफ जवानों को भी रौंदने की कोशिश की तो जवान के हथियार से गोली चली, जिससे युवक घायल हो गया। सड़क के नीचे जंगल में वाहन रूक गई, जिसके बाद जवानों ने घायल अवस्था में युवक को कब्जे में ले लिया।
कोंटा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की पुष्टि एएसपी सचिन्द्र चैबे ने करते हुए कहा कि घायल युवक को बेहतर इलाज के लि रेफर किया गया। मंगलवार शाम करीब चार बजे कोंटा ब्लाक मुख्यालय के पास स्थित फंदीगुड़ा में सीआरपीएफ 228 कैंप है। पूर्व सूचना पर जवान तैनात थे, तभी इंजरम की तरफ से स्पीड में स्कार्पियों आती दिखी।
जवानों ने पहले वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन तेज वाहन चालक ने जवानों पर चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें एक जवान नीचे गिर गया और गिरते वक्त हथियार से गोली चली जो चालक के कमर में जा लगी। इसके बाद वाहन अनियिंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और रूक गई। तभी तैनात जवानों ने वाहन को चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन