Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त |

: किसानों के बीच नगदी तथा अन्य फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने तैयार करें कार्ययोजना-कलेक्टर

Ghansyam Sharma / Wed, Feb 24, 2021 / Post views : 169

Share:

० कलेक्टर सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक
रायगढ़। धान के स्थान पर नगदी, दलहन, तिलहन तथा अन्य फसल उत्पादन के लिये एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों की सहायता लें। कृषि संगवारियों के सहयोग से किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कर उन्हें जागरूक करें। अन्य फसलों के उत्पादन के लिये पर्याप्त मात्रा में बीज व खाद का प्रबंध पहले से सुनिश्चित कर लें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने इसके लिये विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को लाभान्वित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इससे फसल चक्र के साथ भूमि की उर्वरता भी बनी रहेगी। किसानों की फसल लागत कम होगी व उत्पादन भी बढ़ेगा। उन्होंने किसानों के बीच वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को प्रोत्साहित कर जैविक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिये।
गोधन न्याय योजना की समीक्षा के दौरान एक सप्ताह के भीतर द्वितीय तथा तृतीय चरण के स्वीकृत गौठानों को प्रारंभ करने के लिये कहा। गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश दिये। पशुपालकों के भुगतान की समीक्षा की। जिनका भुगतान लंबित है उनके खाता संबंधी विसंगतियों को दूर करते हुये शीघ्र भुगतान करवाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। गौठानों में निर्मित शौचालय में पानी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र अंतर्गत शहरी गौठान का नियमित निरीक्षण करने के लिये कहा तथा गौठानों में पैरादान बढ़वाने के लिये कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में फ्रंट लाईन वर्कर्स के कोविड वैक्सीनेशन के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के टीकाकरण का कार्य समय सीमा को ध्यान में रखते हुये जल्द पूर्ण करवाने के लिये निर्देशित किया। इसके लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर विशेष रूप से प्रयास करने के लिये कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में मरीजों को प्रदान की जाने वाली दवाईयों के बारे में जानकारी ली। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि कुछ दवाओं की आवश्यकता है कलेक्टर श्री सिंह ने दवाओं की सूची उपलब्ध कराने के लिये कहा। जिसे रेडक्रास के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। उन्होंने योजना के तहत लेबर रजिस्ट्रेशन को बढ़ाने के लिये निर्देशित किया।
लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत 31 दिसम्बर तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण 26 फरवरी तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये। इसमें विशेष रूप से समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के लिये कहा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल आपूर्ति के लिये पाईप फिटिंग के साथ टंकी तथा पंप इस्टालेशन का कार्य किया जाना है। कलेक्टर श्री सिंह ने इसके लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तकनीकी एडवाईजरी जारी करने के निर्देश दिये। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र के तहत कितनी जगहों पर अधिकार पत्र दिये गये है तथा उनके विकास के लिये तैयार की गई कार्ययोजना को प्रस्तुत करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने वन अधिकार पत्र के लिये प्राप्त आवेदन के परीक्षण उपरंात ग्राम सभा से अनुमोदित कराकर जिला समिति को भेजने के लिये कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने महाराष्ट्र तथा अन्य पड़ोसी राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुये रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग सेंटर बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। बाहर से आने वाली टे्रनों के यात्रियों की नियमित रूप से स्क्रीनिंग करने के लिये कहा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों का होगा सत्यापन
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सीईओ जनपद तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत कई बार हितग्राहियों को समय से राशि नहीं मिलने, सही खाते में राशि नहीं जाने पर व्यक्ति के मृत्यु हो जाने पश्चात भी राशि जारी होने की बातें सामने आयी है। अत: पंचायत एवं निकायवार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हितग्राहियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समाज कल्याण विभाग के योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांग जनों को जीवन रक्षक उपकरण के साथ जिन्हें आवश्यकता है उनकी सर्जरी करवाने के लिये चिन्हांकित किया जा रहा है। जिले में 10 हजार दिव्यांगजनों को इस पहल के माध्यम से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये उन्होंने अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा पंचायत स्तर से दिव्यांगजनों को चिन्हांकित कर शिविर का लाभ दिलवाने के निर्देश दिये।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी, सभी एसडीएम तथा जनपद सीईओ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement