Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त |

: महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी महिला कांग्रेस

Ghansyam Sharma / Mon, Feb 15, 2021 / Post views : 175

Share:

महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया और किसान के साथ केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की।

रायपुर, महंगाई और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी। यह फैसला सोमवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय शंकर नगर स्थित राजीव भवन में महिला कांग्रेस की प्रभारी सूनिता सहरवात, प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की उपस्थिति में महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा हुई।

महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया और किसान के साथ केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले में जो कुछ भी हुआ, वह किसानों को बदनाम करने और उनके आंदोलन को खत्म करने की साजिश थी। बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी सुनिता सहरावत ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है।
सहरावत ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल का दाम लगातार बढ़ता जा रहा है। सहरावत ने कहा, जब पेट्रोल-डीजल का दाम अधिक रहेगा तो परिवहन का खर्च कम नहीं हो सकता है। इसका सीधा असर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम पर भी पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं का दाम भी आसमान छूने लगे हैं।
सहरावत ने कहा महंगरई की मार से मध्यम वर्ग के परिवार हलाकान हैं। खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई को लेकर आंदोलन करने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष भी उपस्थित थे, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष नेताम और प्रभारी सहरावत ने आंदोलन करने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को दी है।

महिलाकार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा
महिला कांग्रेस प्रभारी ने जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों का प्रचार करने की जिम्मेदारी भी दी है। संगठन की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की किन योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार जनताके बीच किस तरह से करना है, इसे लेकर महिला कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि जल्द तय की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन करकाम और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं सरकार के कुछ मंत्रियों को आमंत्रित करके, उनका मार्गदर्शन लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। प्रभारी सहरावत ने प्रदेश अध्यक्ष नेताम से कहा कि महिला कांग्रेस के प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक के जितने भी पद रिक्त हैं, उन सभी पर जल्द से जल्द नियुक्ति कर ली जाए। इसके अलावा उन्होंने सक्रिय पदाधिकारियों को पदोन्न्त करने की बात भी कही। सहरावत ने संगठन से और महिलाओं और युवतियों को जोड़ने के लिए कहा है।
22 को जिला स्तरीय, 25 को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि महिला कांग्रेस 22 फरवरी को सभी मिलों में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके बाद 25 फरवरी को रायपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में शाहमल होने के लिए सभी बलॉक और जिलों से महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर आएंगे। राजपूत ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement