Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त |

: सरगुजा के शासकीय कुक्कुट फार्म सकालो में बर्ड फ्लू की पुष्टि, मारकर दफनाए जाएंगे मुर्गे-मुर्गियां

Ghansyam Sharma / Mon, Feb 15, 2021 / Post views : 183

Share:

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम सकालो स्थित शासकीय कुक्कुट फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल से सोमवार देर शाम पहुंची रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि किए जाने के बाद कलेक्टर ने रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया है। मंगलवार सुबह से कुक्कुट फार्म के अलावा आसपास के एक किलोमीटर के दायरे के सभी मुर्गे- मुर्गियों को मारकर दफन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
पशुपालन विभाग के शासकीय कुक्कुट फार्म में पिछले एक सप्ताह से मुर्गा - मुर्गियों की लगातार मौत हो रही थी। वजह जानने के लिए विभागीय टीम ने यहां के मुर्गे- मुर्गियों का सैंपल जांच के लिए 12 फरवरी को हाई सिक्युरिटी लैब भोपाल भेजा था। पशु चिकित्सकों को पहले से ही संदेह था कि कुक्कुट फार्म के मुर्गे मुर्गियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण हो सकता है क्योंकि लक्षण वैसे ही सामने आ रहे थे। सोमवार शाम को भोपाल स्थित लैब से बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि किए जाने के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है।
दुर्गम ग्रामों में पहुंचे संसदीय सचिव पारसनाथ कहा आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश
सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने शासकीय कुक्कुट फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाल के तहत कुक्कुट फार्म के आसपास के एक किलोमीटर रेडियस के मुर्गे- मुर्गियों को मारकर मंगलवार सुबह से दफन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सारी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कलेक्टर के मुताबिक कुक्कुट फार्म के आसपास के एक किलोमीटर के दायरे के मुर्गे - मुर्गियों को भी मारकर दफन किया जाएगा। कुक्कुट फार्म के 10 किलोमीटर का क्षेत्र सर्विलांस जोन होगा। इस जोन में लगातार मानिटरिंग की जाएगी। रेंडम सेंपलिंग कर जांच के लिए फिर भेजा जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर लिया गया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बर्ड फ्लू के दौरान अपनाई जाने वाली सारी प्रक्रियाओं का पूरी कड़ाई के साथ पालन करने का निर्देश दिया गया है।
कई महीने बंद था कुक्कुट फार्म
पिछले वर्ष भी शासकीय कुक्कुट फार्म में रानीखेत बीमारी की पुष्टि हुई थी। उस दौरान लगभग चार महीने तक फार्म को बंद रखा गया था। अभी फार्म नए सिरे से फिर से खड़ा हो रहा था कि बर्ड फ्लू की पुष्टि से पशुपालन विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में यहां ढाई हजार वयस्क मुर्गे मुर्गियों के अलावा लगभग पांच हजार चूजे हंै। इन सभी को मारा जाएगा। यहां उपलब्ध दाना को भी पूरी तरीके से डिस्पोज कर दिया जाएगा।
ब्लैक राक मुर्गा की नई प्रजाति भी थी तैयार
शासकीय कुक्कुट फार्म सकालो में मुर्गे की नई प्रजाति ब्लैक राक अभी तैयार हुआ था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए सिरे से शासकीय कुक्कुट फार्म के उन्न्यन और नई प्रजाति के मुर्गे पालने को लेकर जिला प्रशासन की सराहना भी की थी। अब इस प्रजाति के मुर्गों को भी मार कर दफन किया जाएगा। ब्लैक राक, कड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा होता है लेकिन आकार में बड़ा होता है। कड़कनाथ के समान इसके खून काले नहीं होते हैं।
कुक्कुट फार्म के मुर्गे - मुर्गियों का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। देर शाम रिपोर्ट पाजिटिव आई है। भारत सरकार द्वारा बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम के लिए जो प्रोटोकाल जारी किया गया है उस प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार सुबह से सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement