Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर |

: मनरेगा में 14 नए लोकपालों की नियुक्ति, जानिए किन मामलों में की जा सकती है शिकायत

Ghansyam Sharma / Fri, Jun 18, 2021 / Post views : 136

Share:

रायपुर। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई के लिए 14 नए लोकपालों की नियुक्ति की गई है। इन 14 लोकपालों के प्रादेशिक क्षेत्राधिकार में 23 जिलों को शामिल किया गया है। नव नियुक्त लोकपालों द्वारा संबंधित जिला मुख्यालयों में पदभार ग्रहण कर लिया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार इन लोकपालों की नियुक्ति दो वर्षों की अवधि के लिए की गई है। इसे अच्छे कार्य-प्रदर्शन के आधार पर, दो बार क्रमशः एक-एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है या 68 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, उसके लिए लागू होगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए सुनील राय, सरगुजा और सूरजपुर के लिए मोहम्मद परवेज खान, बस्तर और कोंडागांव के लिए रमेश कुमार राजपूत, बिलासपुर, मुंगेली और गोरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए सुरेश सोनी, धमतरी और गरियाबंद के लिए घना राम साहू, दुर्ग और बालोद के लिए मीना चंदेल, कांकेर और नारायणपुर के लिए अजय कुमार शर्मा तथा कबीरधाम और बेमेतरा के लिए संजय श्रीवास्तव को लोकपाल नियुक्त किया गया है।

रविजा सिंह को जांजगीर-चांपा, कल्पना पाण्डेय को कोरबा, लाल बहादुर राठौर को रायगढ़, राजू देवांगन को महासमुंद, राणा प्रताप सिंह को जशपुर और केदारनाथ यादव को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है।

ये शिकायतें की जा सकती हैं लोकपाल से

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत जारी लोकपाल के निर्देश (Instructions on Ombudsman) के अनुसार, कोई भी नागरिक मनरेगा के क्रियान्वयन में कमी का आरोप लगाते हुये ग्राम सभा की बैठक एवं उसकी कार्यवाही विवरण का संधारण, परिवारों का पंजीकरण और जॉब कार्ड जारी करना, जॉब कार्ड की अभिरक्षा (कस्टडी), काम की मांग, काम की मांग का आवेदन प्रस्तुत करने के सापेक्ष दिनांकित पावती रसीद जारी करना, मजदूरी का भुगतान, बेरोजगारी भत्ता का भुगतान, विलंबित मजदूरी भुगतान के लिए मुआवजे का भुगतान, लिंग के आधार पर भेदभाव, कार्यस्थल पर सुविधाएं, काम का मापन, कार्य की गुणवत्ता, श्रम विस्थापन मशीनों का उपयोग, ठेकेदारों को लगाना, बैंक या डाकघरों में खातों का संचालन, शिकायतों का पंजीकरण एवं निपटारा, मस्टर रोल का सत्यापन, दस्तावेजों का सत्यापन, निधियों का उपयोग, निधियों की मुक्ति (रिलीज), सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से सामने लाई गई कोई कपटपूर्ण गतिविधि, रिकार्ड का रख-रखाव व संधारण एवं मनरेगा के अधिनियम या अनुसूची में सुनिश्चित किसी पात्रता से वंचित करने जैसे एक या एक से अधिक विषयों पर अपनी शिकायत योजना के तहत कार्यरत लोकपाल से कर सकता है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement