Ghansyam Sharma / Thu, Oct 22, 2026 / Post views : 111
केशकाल। पत्रिका लुक
नगर पंचायत केशकाल के वार्ड क्रमांक 13 एवं 15 स्थित बड़पारा में गंभीर पेयजल संकट को लेकर वार्डवासियों ने कलेक्टर कोण्डागांव से स्थायी समाधान की मांग की है। वार्डवासियों के अनुसार, मार्च 2026 से क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और संबंधित वार्ड पार्षदों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वार्डवासियों ने पुनः नगर पंचायत में आवेदन सौंपते हुए प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है।
पुरानी व्यवस्था बहाल करने या नई टंकी बनाने की मांग
वार्डवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि बड़पारा में पेयजल संकट के स्थायी निराकरण के लिए पूर्ववर्ती जल टंकी से नल कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाए। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मोहल्ले में उपलब्ध बोरिंग पर नई जल टंकी स्थापित कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
संगीता ,लक्ष्मी व अन्य वार्डवासियों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देगा, ताकि पेयजल संकट का जल्द स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन