Wed, 26 Aug 2026
Breaking News
ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत |

: किसानों के सिर से कर्ज का बोझ उतारना राज्य सरकार का उद्देश्य : बघेल

Ghansyam Sharma / Sat, Jun 19, 2021 / Post views : 142

Share:

जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों के सिर से कर्ज का बोझ उतारना और महंगे बाजार से मुक्त कराना है। ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नैला के अग्रसेन भवन में निर्माण और विकास कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति का प्रतीक महारानी लक्ष्मी बाई का ब

जांजगीर-चांपा।राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों के सिर से कर्ज का बोझ उतारना और महंगे बाजार से मुक्त कराना है। ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नैला के अग्रसेन भवन में निर्माण और विकास कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति का प्रतीक महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस है। उन्होंने कहा कि आज भी नारी शक्ति के कारण ही राज्य की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में गौठान गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों महिला समूहों में समृद्घि आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को कृषि आदान सामग्री न्यूनतम कीमत में उपलब्ध हो सके, यह सरकार का सतत प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद की कीमत राज्य सरकार द्वारा घटाई गई और पूर्व में बढ़ी हुई कीमत पर खरीदे गए खाद के अंतर की राशि वापस किसानों को देने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को महंगे बाजार से मुक्त कराना चाहती है, ताकि किसानों की आय में वृद्घि हो सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन सके। गौठानों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भूमिका पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसानों, ग्रामीण बहनों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। गोबर बेचकर ग्रामीण अपने दैनिक जरूरतों की पूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की सकारात्मक योजनाओं से ग्रामीणों की आय बढ़ी है। अब बैंक, वित्तीय कंपनियां किसानों को ऋण देने उनके घर पर आ रही है। उन्होंने कहा कि किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में बदलाव आ रहा है।

सीएम बघेल ने कहा कि किसान न्याय योजना का दायरा बढ़ाने से अब दलहन-तिलहन, धान के अलावा अन्य फसल लेने पर दस हजार रूपये का आदान प्रति एकड़ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा धान फसल के स्थान पर अपनी जमीन पर वृक्षारोपण करने पर प्रति एकड़ 3 साल तक 10-10 हजार रुपए का आदान दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के लोगों ने धैर्यता और बहादुरी के साथ कोरोना के खिलाफ डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कोविड संक्रमण के प्रति बेहद सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है। चिकित्सकों की नियुक्ति और चिकित्सा उपकरणों की सुविधा बढ़ाने कलेक्टरों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। वर्चुअल समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने कहा कि जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले से उनका आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने कोरोना काल में संक्रमण में दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हसदेव बांगो परियोजना से सिंचाई क्षमता के विस्तार की आवश्यकता बताई । डा. महंत ने शासन की नवाचारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं से राज्य के ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है। उन्होंने हाथियों की समस्या का सकारात्मक का समाधान की आवश्यकता बताई। जिले के प्रभारी और राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सभी जिलो में लोकहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौठान, राजीव गांधी न्याय योजना, वन क्षेत्र प्रबंधन, रोजगार, महिलाओं की समृद्घि के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की निरंतरता आने वाले दिनों में भी अनवरत जारी रहेगी। समारोह को शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद गुहाराम अजगल्ले, चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया और अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के कमिश्नर संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, एसपी पारूल माथुर,जांजगीर-नैला नगर पालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, नगर पंचायत शिवरीनारायण की अध्यक्ष अंजनी तिवारी, जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी रवि पांडेय, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महांमत्री शशिकांता राठौर, एआईसीसी सदस्य मंजू सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, चुन्नाीलाल साहू, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रवि शेखर भारद्वाज, राघवेंद्र सिंह, रमेश पैगवार, नीता थावाईत, देवेश सिंह, आभास बोस सहित बड़ी संख्या नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement