Fri, 16 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: तेजपत्ते की सुगंध माइग्रेन व संक्रामक रोगों से करती है बचाव, जानें इसके गुण

Ghansyam Sharma / Sat, May 29, 2021 / Post views : 398

Share:

तेजपत्ता शुगर वाले मरीज़ों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार तेजपत्ते में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर कंट्रोल और कम करने में सहायक होते हैं।

हर भारतीय किचन में तेज पत्ता अक्सर मिल जाता है। यह एक ऐसा मसाला है जो भारतीय व्यंजनों में ज़ायका व खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसलिए यह दाल, सब्ज़ी, पुलाव, अचार जैसे कई व्यंजनों में इस्तेमाल होता है। इसे तमालपत्र, तेजपात, बे-लीफ आदि के नाम से भी जाना जाता है। तेजपत्ता प्राचीन काल से ही बीमारियों को ठीक करने के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में भी इस औषधीय पत्ते के प्रयोग के कई लाभ बताए गए हैं। तेज पत्ते पोटेशियम, कैल्शियम, तांबा, मैग्नीशियम, सेलेनियम और आयरन में प्रचुर होते हैं। तेजपत्ते के अर्क के नियमित इस्तेमाल से कई शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है जैसे कि हृदय रोग, कैंसर और एनीमिया।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि किस प्रकार तेज पत्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है-

क्या हैं इसके फायदे?

1. डायबिटीज़ में लाभकारी- तेजपत्ता शुगर वाले मरीज़ों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार तेजपत्ते में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर कंट्रोल और कम करने में सहायक होते हैं।

2. अनिद्रा की समस्या- जो लोग अनिद्रा से परेशान हैं या उन्हें रात को अच्छी नींद नहीं आती है, उनके लिए तेज पत्ते का सेवन ज़रूरी है। इसके उपयोग से चैन की नींद आती है। तेज पत्ते के तेल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर पीने से नींद से जुड़ी समस्याएं कम हो जाती हैं।

3. पाचन शक्ति बढ़ाता है- तेजपत्ता पाचन शक्ति को बढ़ाने में काफी फायदेमंद है। इसे गर्म पानी के साथ चाय की तरह पीने से कब्ज, एसिड, पाचन, अनियमित मल त्याग आदि संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायता मिलती है। इसे दिन में दो बार पीने से अपच व सूजन की समस्या में भी राहत मिलती है।

4. मौसम में होने वाली आम समस्याएं जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू और संक्रमण के लक्षणों से लड़ने में तेज पत्ता कारगर होता है। सांस की समस्या से आराम दिलाने में भी तेजपत्ता फायदेमंद होता है।

5. तेजपत्ते के तेल में तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो छिलने, अकड़न, गठिया, दर्द और मोच में आराम दिलाता है।

कैसे करें सेंवन?

- आप तेज पत्तों को पानी में उबालकर, हर्बल चाय तैयार कर सकते हैं।

- इसके फल और पत्तों से निकला तेल दर्द, मोच, अकड़न, आदि से आराम दिलाती है।

- तेजपत्ते की पत्तियों से बना हुआ चूर्ण का इस्तेमाल शरीर में शुगर के स्तर को कम करने के लिए किया जा सकता है।

- रोज़ाना तेज पत्ते का काढ़ा पी सकते हैं, इससे अपच की समस्या में राहत मिलती है।

- इसके अलावा आप दाल व सब्ज़ी में भी तेज पत्ते का सेवन कर सकते हैं।

- एक-दो सूखे तेज पत्ते को कटोरे में रखकर जलाएं, इसकी महक पूरे घर में फैल जाएगी और आपको रिलेक्स और रिफ्रेशिंग फील कराएगी।

- हफ्ते में दो बार तेजपत्ते के पाउडर के इस्तेमाल से दांतों की चमक व सफेदी बढ़ती है।

किन बातों का ध्यान रखें?

- तेज पत्ते के अधिक इस्तेमाल से डायरिया या उल्टी की समस्या हो सकती है।

- गर्भवती महिलाएं या गैस्ट्रिक अल्सर के रोगी को इससे परहेज करना चाहिए। गर्म तासीर होने के कारण पित्त प्रकृति वाले कम मात्रा में और सावधानी से ही खाएं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement