Ghansyam Sharma / Mon, Nov 23, 2026 / Post views : 6
केशकाल। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनोरा पहुंचेंगे। बस्तर संभाग कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हाईस्कूल मैदान धनोरा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को करीब 132 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और समाजजनों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन