Thu, 27 Aug 2026
Breaking News
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली |

: टीकाकरणः हाई कोर्ट के सवालों के आगे निरुत्तर हो गई छग सरकार

Ghansyam Sharma / Thu, Jun 24, 2021 / Post views : 135

Share:

बिलासपुर। कार्यकारी चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा व जस्टिस पीपी साहू की युगलपीठ ने राज्य सरकार के विधि अधिकारियों से चार अहम सवालों के जवाब मांगे। कोर्ट ने पूछा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की क्या तैयारी है? इसके लिए अब तक कितने लोगों का टीकाकरण हो गया है? कितने लोग अब भी शेष हैं? दूसरे डोज की क्या व्यवस्था है? चारों महत्वपूर्ण सवालों का महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। हाई कोर्ट की नाराजगी भी झलकी।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वकील शैलेंद्र दुबे ने जनहित याचिका दायर कर महाराष्ट्र व ओडिशा की तर्ज पर वैक्सीन आपूर्ति के लिए राज्य सरकार से ग्लोबल टेंडर बुलाने और अभियान चलाकर टीकाकरण की मांग की है। जनहित याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर टीकाकरण को लेकर कार्ययोजना व आगे की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी मांगी थी।

गुरुवार को जनहित याचिका की सुनवाई युगलपीठ में हुई। कोर्ट ने बीती सुनवाई के दौरान जारी आदेश के संबंध में पालन प्रतिवेदन (स्टेटस रिपोर्ट) मांगी। युगलपीठ ने राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारियों से सवाल-जवाब किए।

कोर्ट ने पूछा कि अब तक प्रदेश के कितने लोगों को पहला डोज का टीका लग गया है। कितने लोग अब भी पहले डोज के लिए शेष हैं। कोर्ट ने यह भी जानकारी मांगी कि दूसरे डोज वालों के लिए वैक्सीनेशन की क्या व्यवस्था है और सरकार की कार्ययोजना क्या है। हाई कोर्ट के तीनों सवालों का विधि अधिकारी जवाब नहीं दे पाए।

13 जुलाई को पेश करनी होगी रिपोर्ट

युगलपीठ ने राज्य शासन को टीककरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट 13 जुलाई तक पेश करने कहा है। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद चिकित्सा अधिकारियों सहित प्रशासनिक अमले की सक्रियता भी बढ़ जाएगी। राज्य शासन को होमवर्क कर नियत तिथि में विस्तृत रिपोर्ट तैयार सौंपनी होगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement