Ghansyam Sharma / Thu, Oct 22, 2026 / Post views : 19
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्राम पंचायत दादरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धमतरी से चावल भरकर केशकाल आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा और पलट गया।
हादसे में ट्रक परिचालक तोसन साहू (25 वर्ष), निवासी धमतरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन