Ghansyam Sharma / Mon, Mar 15, 2021 / Post views : 127
ममता बैनर्जी के चोटिल होने पर अमित जोगी ने स्व अजीत जोगी के लिए बनाए गए विशेष चुनावी रथ को बंगाल चुनाaव में उपयोग करने का किया आग्रह
रायपुर। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का प्रचार-प्रसार इन दिनों ज़ोरों पर है। इसी दौरान कुछ दिनों पूर्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के पैरों में चोट लगने के बाद वे अस्पताल में भर्ती थीं। इसी बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ममता दीदी को जल्द ही स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दी और चुनाव प्रचार के लिए स्व. अजीत जोगी के लिए तैयार करवाई गई विशेष बस का उपयोग करने का आग्रह किया है।
अमित जोगी ट्वीट कर लिखा कि ममता दीदी को चोट लगने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मैं उनके स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के साथ उन्हें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक स्व. अजीत जोगी े लिए बनाई प्रचार बस का उपयोग करने का आग्रह करता हूँ अगर पापा आज जीवित होते तो वे भी ऐसा ही करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन