Ghansyam Sharma / Fri, Mar 12, 2021 / Post views : 121
रायपुर। कांकेर शहर से चार किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में खेत में काम करने गई एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपित युवक फरार है।
ग्राम मालगांव निवासी 19 वर्षीय युवती अपने खेत मे लगे फेंसिंग तार को ठीक करने के लिए गई हुई थी। उसके साथ दो छोटे भाई और पड़ोसी गंगेश्वर भी था। युवती के शाम तक घर नही लौटने पर उसके माता-पिता ने उसकी खोज में खेत में पहुंचे। वहां एक झोपड़ी का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था।
अंदर झांककर देखने पर पता चला कि युवती अंदर नग्न अवस्था में पड़ी थी और उसके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे। ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन