Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त |

: घरवालों की पसंद से शादी करने प्रेमिका को मारकर शव खेत में जलाया

Ghansyam Sharma / Mon, Mar 22, 2021 / Post views : 183

Share:

बिलासपुर। परिवार वालों की पसंद से शादी करने के लिए युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने लाश को खेत में जला दिया। परिवार वालों ने कोटा थाने में युवती के गायब होने की सूचना दी। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बिलासपुर। परिवार वालों की पसंद से शादी करने के लिए युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने लाश को खेत में जला दिया। परिवार वालों ने कोटा थाने में युवती के गायब होने की सूचना दी। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपित ने 10 दिन पहले युवती की हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस युवती की अस्थियां जब्त कर ली है।
कोटा थाना क्षेत्र के पीपरखुंटी निवासी भारती विश्वकर्मा (20 वर्ष) 12 मार्च को अपने घर से निकल गई थी। इसके बाद परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। एक सप्ताह तक युवती की तलाश करने के बाद परिवार वालों ने शुक्रवार को इसकी शिकायत कोटा थाने में की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि युवती का बिल्हा क्षेत्र के मेड़पार निवासी बृजेश नेताम से प्रेम संबंध था। दोनों का मोबाइल के माध्यम से संपर्क था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान युवक पुलिस को गुमराह करने लगा। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने भारती की हत्या कर गांव के खेत में लाश जला देने की बात कही। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है।
बारहवीं कक्षा तक साथ पढ़ें हैं दोनों
बृजेश नेताम बिल्हा क्षेत्र के मेड़पार का रहने वाला था। वह पीपरखूंटी में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। भारती और बृजेश ने 12वीं कक्षा तक एक साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद बृजेश अपने गांव आ गया। वहीं भारती ने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद भी दोनों का मोबाइल के माध्यम से संपर्क बना रहा। साथ ही युवक बीच-बीच में अपने मामा के घर आता था।
अप्रैल में होनी थी शादी, रास्ते हटाने बनाई योजना
पूछताछ में आरोपित बृजेश ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। उसका अप्रैल में विवाह होना था। इसकी जानकारी भारती को भी हो गई थी। भारती शादी तोड़ने के लिए दबाव बना रही थी। इस पर बृजेश ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। उसने 12 मार्च को भारती को अपने गांव बुलाया। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर हत्या कर दी।
मोबाइल मैसेज से खुला राज
हत्या के बाद बृजेश भारती के मोबाइल को अपने साथ घर ले गया था। भारती के गांव में कई लोगों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी थी। भारती के गायब होने पर उन्होंने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इस पर भारती के परिवार वाले मेड़पार गए थे। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बृजेश ने भारती के मोबाइल से उसके भाई के नंबर पर मैसेज किया। इसमें भारती की ओर से किसी दूसरे लड़के के साथ जाने की बात लिखी थी।
साथ ही कभी वापस नहीं आने और बृजेश के साथ नहीं होने की बात लिखी थी। इससे पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। साइबर सेल के माध्यम से पता चला कि मोबाइल बिल्हा क्षेत्र में सक्रिय था। इससे पुलिस को युवक पर शक हुआ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement