Ghansyam Sharma / Fri, Mar 19, 2021 / Post views : 123
जगदलपुर। जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कांदानार के पयारभाटा पारा में ग्रामीण सुकड़ा मुचाकी नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए लगाये गये स्पाईक होल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर जवानों ने घायल ग्रामीण को गांव से कंधे पर लादकर दस किलोमीटर पैदल चलकर कैंप लाकर प्रथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल ग्रामीण सुकड़ा मुचाकी की सूचना पुलिस को मिलते ही बस्तर एसपी दीपक झा ने पुलिस टीम को ग्रामीण की तलाश में भेजा गया, मौके पर पंहुचकर पुलिस और जवानों की टीम ने लगभग दस किलोमीटर का सफर तय कर घायल ग्रामीण को कोलेंग कैम्प लाकर प्रारंभिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए पुलिस एम्बुलेंस से शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन