Ghansyam Sharma / Sat, Mar 20, 2021 / Post views : 117
जगदलपुर। जिला पुलिस बस्तर द्वारा थाना दरभा क्षेत्रान्तर्गत दूरस्थ नक्सल प्रभावित ग्राम किलेपाल में आज पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में आमचो बस्तर, आमचो पुलिस के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम किलेपाल, नड़ेनार, मुंदेनार के ग्रामीणजनों एवं पुलिस सुरक्षा बलों के बीच अच्छे संबंध बनाने ग्रामवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में गति प्रदान करने हेतु पुलिस विभाग की ओर से पहल इत्यादि था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम के युवा खिलाडिय़ों को क्रिकेट सेट, वॉलीबाल एवं नेट प्रदाय किया गया तथा समस्त उपस्थित ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी सामग्री जैसे कलाई घड़ी, साड़ी, लुंगी, चप्पल तथा बच्चों एवं को बिस्कुट, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया। जिला पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों से उनके समस्याओं को सुन निराकरण हेतु संबंधित विभाग से पहल करने एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो में सहयोग देने आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) आदित्य पान्डे, थाना प्रभारी दरभा लालजी सिन्हा, चौकी प्रभारी पखनार देवाराम भास्कर एवं अन्य की उपस्थिति में ग्राम किलेपाल, नड़ेनार, मुंदेनार के लगभग 250-300 की संख्या में ग्रामीण महिला, पुरूष, बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन