Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त |

: बातों-बातों में, यहां आइए आदर्श गौठान देखने

Ghansyam Sharma / Sun, Mar 21, 2021 / Post views : 155

Share:

बिलासपुर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई गौठान योजना के नतीजे कुछ स्थानों पर नजर आने लगे हैं। प्रदेश के कुछ चुनिंदा गौठान अब माडल बन गए हैं। इनमें से ही हमारा एक सेलर भी है। यहां न केवल मवेशियों को रखा जा रहा है बल्कि वर्मी कंपोस्ट, दीया, कंडे समेत कई नवाचार किए जा रहे हैं। बगैर किसी सरकारी मदद के यहां बेहतर प्रबंधन किया गया है। चारों तरफ से रंग-बिरंगे आकर्षक दिखने वाले इस गौठान को मुख्यमंत्री भी देखने पहुंचे थे। अपने सपने को यहां मूर्तरूप होते देख वे अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए। इसके कर्ताधर्ताओं की उन्होंने खूब पीठ थपथपाई। थोड़े ईमानदार प्रयास से सरकारी योजना कैसे रंग लाती है इसकी झलक देखना है तो सेलर जाइए। यहां राज्यभर से न केवल सरकारी नुमाइंदे बल्कि अन्य गौठान के संचालक भी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री भी लोगों को यहां जाने की सलाह दे रहे हैं।

आस्था पर फर्जीवाड़ा की चोट

घर से निकलने से पहले हर एक शख्स यही सोचता है कि आज का दिन अच्छा गुजरे और सब काम समय पर हो जाए। मतलब शांति से काम निपट जाए और घर वापसी हो जाए। यही सोच नौकरी पेशा से लेकर व्यवसायी और आम लोगों की भी रहती है। सोच में डूबे जब व्यक्ति अपने गंतव्य की ओर बढ़ता है और आंखों के सामने मंदिर या देवालय नजर आता है तो झट सिर श्रद्धा से झूक जाता है। समय रहता है तो मंदिर के भीतर पहुंचकर पूजा अर्चना और दान पेटी में अपनी तरफ से कुछ चढ़ावा वह भी मनौती के साथ। पर यह क्या। मंदिर मंे श्रद्धा के साथ चढ़ाए गए चढ़ावे पर फर्जीवाड़ा करने वालों की नजर लग गई है। रतनपुर महामाया मंदिर के बैंक खाते से क्लोन चेक के जरिए 27 लाख स्र्पये का वारा-न्यारा कर दिया है। बैंक की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठने लगी है।

एक बार फिर ऊंची छलांग

देश के नक्शे पर छत्तीसगढ़ ने अपना नाम दर्ज करा दिया है। यह है मनरेगा। काम के दम पर हमारा प्रदेश एक बार फिर देश के नक्शे पर छा गया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन करना कोई छत्तीसगढ़ से सीखे। काम ऐसा कि नाम चलने लगा। यह कोई इत्तेफाक नहीं है और ना ही तुक्का। इसके पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हमने बाजी मारी थी। छत्तीसगढ़ को देशभर में नाम दिलाने में जिले के क्षत्रपांे ने भी जमकर काम किया है। इसमें हमारा जिला तो सबसे टाप पर रहा। लाकडाउन के दौर में जब चारांे तरफ हाहाकार मचा हुआ था। लोगों के पास काम नहीं था। उस दौर में जिला प्रशासन ने गांव-गांव में मनरेगा के तहत काम शुरू कराया। काम के बदले लोगों को रोजगार मिला और जिले को देश में नाम। संयोग देखिए पीएम किसान और मनरेगा दोनों में हम टाप पर रहे।

कोरोना की भेंट चढ़ेगी होली

देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी के साथ फैलने लगी है। एक साल पहले जैसे हालात बनने शुरू हुए थे ठीक वैसे ही फिर बनते दिखाई दे रहा है। बीते साल 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। इसके ठीक दूसरे दिन से देश में लाकडाउन की घोषणा हो गई थी। तब होली का त्योहार पहले पड़ गया था। लाकडाउन के बाद लोग घरों से तो निकले थे पर डरे सहमे। इस बार ठीक इसके उल्टा हो रहा है। पूरे देश भर में कोरोना की लहर तेजी के साथ फैल रही है। होली त्योहार में अभी भी विलंब है। पता नहीं आगे क्या होगा। कोरोना वायरस को रोकने मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी हालात बेकाबू होने लगा है। इस बार होली कोरोना की भेंट तो नहीं चढ़ जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement