Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

: बार काउंसिल में झूठी जानकारी देकर कराया पंजीयन, जुर्म दर्ज

Ghansyam Sharma / Fri, Mar 12, 2021 / Post views : 132

Share:

बिलासपुर। अधिवक्ता प्रभाकर चंदेल की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने पटवारी से अधिवक्ता बने संतोष पांडेय के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इससे पहले पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर जुर्म दर्ज किया था।

अधिवक्ता प्रभाकर चंदेल ने अपनी शिकायत में बताया कि संतोष कुमार पांडेय ने अधिवक्ता के रूप में पंजीयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद में आवेदन किया था। इस पर नामांकन समिति ने सेवानिवृत्ति के संबंध में प्रमाण पत्र जल्द जमा करने की शर्त पर विधि व्यवसाय करने की अनुमति दी थी।

इसके बाद संतोष पांडेय ने शर्तों को पूरा नहीं किया। इस दौरान वे वकालत करते रहे। इस दौरान आरोपित संतोष पांडेय शासन से निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता भी लेते रहे। संतोष पांडेय के खिलाफ कोरमी निवासी उमेश बंजारे ने राज्य अधिवक्ता परिषद में शिकायत की।

इस पर नामांकन समिति की ओर से कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार को पत्र लिखकर संतोष पांडेय की पदस्थापना, सेवानिवृत्ति व निलंबन के संबंध में जानकारी मांगी गई। समय पर इसका जवाब नहीं मिलने पर अधिवक्ता परिषद की ओर से स्मरण पत्र भेजा गया।

इस पर एसडीएम ने बार काउंसिल को संतोष पांडेय के संबंध में जानकारी दी। इसमें बताया गया कि संतोष पांडेय की पटवारी के पद में प्रथम नियुक्ति नौ दिसंबर 1997 की है। पटवारी पांडेय को 25 जनवरी 2018 में निलंबित कर दिया गया।

निलंबन आदेश में शासन के नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने के निर्देश थे। एसडीएम ने बताया कि पटवारी ने सेवा के 20 साल पूरे होने के आधार पर 31 दिसंबर 2017 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया था। इस आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया है। जनवरी 2018 से निलंबित पटवारी को नियमित रूप से जीवन निर्वाह भत्ता दिया जा रहा है।

अधिवक्ता प्रभाकर चंदेल ने अपनी शिकायत में बताया कि जीवन निर्वाह भत्ता लेने के बाद भी झूठी जानकारी देकर संतोष पांडेय ने अधिवक्ता परिषद में पंजीयन करा लिया। इस पर अधिवक्ता परिषद की नामांकन समिति ने दस्तावेज के आधार पर अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष के पास जानकारी भेज दी। साथ ही 10 जनवरी को यह मामला राज्य अधिवक्ता परिषद के सामान्य सभा में भी रखा गया।

इसमें संतोष पांडेय के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर निर्णय के लिए परिषद के अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। अधिवक्ता परिषद मामले में कार्रवाई करती इससे पहले कार्यकाल पूरा हो गया। वर्तमान में विशेष समिति काम कर रही है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने संतोष पांडेय के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement