Thu, 27 Aug 2026
Breaking News
ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत |

: भूपेश बघेल ने असम की टूरिज्म इंडस्ट्री को दिया छत्तीसगढ में निवेश का न्योता

Ghansyam Sharma / Thu, Feb 18, 2021 / Post views : 157

Share:

० टूरिज्म इंडस्ट्री के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री ने की बी-टू-बी परिचर्चा
० गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने रखी थी मीटिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और होटल-उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। आज असम की राजधानी गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित बी-टू-बी मीटिंग में यह बातचीत हुई। मुख्यमंत्री बघेल ने असम टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को छत्तीसगढ़ के के पर्यटन स्थलों की विशेषताओं, इनके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और पर्यटन-नीति के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में आमंत्रित असम राज्य के होटल और ट्रैवल एजेंसी से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए निवेश करने वालों को राज्य सरकार द्वारा हर जरूरी मदद दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नयी पर्यटन नीति में टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों, उद्यमियों और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए अनेक आकर्षक प्रावधान किए गए हैं। स्थानीय व्यवसायियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के व्यवसायियों को भी यहां निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नयी नीति में निजी, सामुदायिक एवं सार्वजनिक भागीदारी की रणनीति अपनाई गई है। पर्यटकों की सभी जरूरी सुविधाओं के लिए नयी अधोसंरचनाएं विकसित की जा रही हैं। राज्य में ट्राइबल टूरिज्म सर्किट का निर्माण, होम स्टे प्रणाली की स्थापना तथा गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसे नवाचार भी किए जा रहे हैं। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास के अंतर्गत 1120 किलोमीटर लंबे पथ पर नये पर्यटक स्थलों का विकास किया जा रहा है। योजना के प्रथम चरण में भगवान राम के वनवास काल से जुड़े 9 स्थानों का चयन कर उन्हें पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पूरे परिपथ में राज्य के 17 जिलों को शामिल किया गया है। इस परिपथ के निर्माण से भविष्य में छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति और परंपरा के दर्शन होने के साथ ही विश्व स्तर की पर्यटन सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेंगी।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा गुवाहाटी में आयोजित इस बी-टू-बी मीटिंग में असम के टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रंजीत दास, होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुनील सराफ, सचिव, प्रणब दास, कार्यकारिणी सदस्य रोज़ा रहमान, अज़ाना रहमान और रूपम वोहरा के साथ-साथ होटल और ट्रैवल इंडस्ट्रीज के 30 से ज्यादा पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement