Ghansyam Sharma / Tue, Mar 16, 2021 / Post views : 117
रायपुर। राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी एवं धनवेंद्र जायसवाल ने शपथ ग्रहण कर कर लिया है। मंगलवार को इन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही विभागीय कामकाज को लेकर मंथन भी शुरू कर दिया गया है।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मंगलवार को राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त सूचना आयुक्त को राज्य सूचना आयुक्त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत, राज्य सूचना आयुक्त एके अग्रवाल, सामान्य प्रशासन के सचिव डीडी सिंह, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव आईआर देहारी एवं नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन