Ghansyam Sharma / Wed, Mar 10, 2021 / Post views : 124
रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश भर में अब तक छह लाख 91 हजार 934 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं 3,226 वैक्सीन उपयोग के दौरान खराब हुए हैं। इधर केंद्र सरकार ने राज्य को पांच लाख 93 हजार 970 कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध कराएं हैं। जिसे सोमवार विशेष विमान से माना एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद वैक्सीन को राज्य वैक्सीनेशन भंडार गृह में भेज दिया गया।
बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बुजुर्गों में जागरूकता सामने आ रही है, लेकिन टीकाकरण केंद्रों में भीड़ और अव्यवस्था परेशानी पैदा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राइवेट और सरकारी केंद्रों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
इसमें प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए आनलाइन पंजीयन और 250 स्र्पये शुल्क देना होगा। वहीं सरकारी अस्पतालों में निश्शुल्क टीका लगाया जा रहा है। वहीं यहां पर आफ लाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। टीका लगावाने के लिए केंद्रों में भीड़ की वजह से बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन