Ghansyam Sharma / Sat, Mar 20, 2021 / Post views : 146
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव,असम चुनावों में स्टार प्रचारक विकास उपाध्याय जो छत्तीसगढ़ विधानसभा में सदस्य भी हैं, राहुल गाँधी के अपने प्रभार वाले क्षेत्र अपर असम में आयोजित विभिन्न आयोजनों को सफल बनाने की जिम्मेदारी व व्यस्तता के बीच ANI को दिए एक इंटरव्यू में कई अहम बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा, देश में एक मात्र नेता राहुल गाँधी ही हैं जो पढ़े लिखे काफी संख्या में युवाओं के बीच खुले मंच पर हर विषय पर खुल कर चर्चा और तर्क वितर्क करने की साहस रखते हैं। जबकि भाजपा या अन्य किसी नेता में ऐसा साहस नहीं जो आज के इन तेज बुध्दि युवा पीढी का जवाब भी दे सकें। उन्होंने दावा किया कि इस बार असम में कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा वोट हासील होगा और यह बढ़ कर 41 फीसदी तक जा पहुँचेगा। इस तरह कांग्रेस महागठबंधन 80 से भी ज्यादा सीटें जीत कर सत्ता में वापसी करेगी।
विकास उपाध्याय पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं,इस चुनाव में असम के लोग भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। इसके वजहों को वे स्पष्ट करते हुए कहते हैं,भाजपा पूरे कैम्पनिंग में कहीं भी अपनी सरकार के बीते पांच साल के उपलब्धियों को गिनवाने की वजाए सभाओं में हिंदुत्व, मुगलों का शासन आ जाएगा जैसी बातें कर बीजेपी अजमल के नाम से हिंदुओं को डराने की कोशिश कर रही है और इस बात को वे आज नहीं बल्कि पहले भी कह चुके हैं, ताकि हिंदू वोट का फायदा भाजपा को मिल जाये। पर ऐसा नहीं होने वाला। असम के लोग प्रदेश का सिर्फ विकास चाहते हैं। भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर पहले चरण में जिन 40 सीटों पर मतदान होना है के हिंदू वोट उन्हें मिल जायेंगे की आस लगाए बैठी है वह गलतफहमी में है।असमिया हिंदू बहुल इस क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा CAA को लागू न करने की गारंटी का असर साफ दिखाई दे रहा है और कांग्रेस को इनका जबरदस्त समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन