Wed, 26 Aug 2026
Breaking News
एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर |

: विपक्ष के हमलों के जवाब में महंगाई और कृषि कानून को अपना हथियार बनाएगी कांग्रेस

Ghansyam Sharma / Mon, Feb 22, 2021 / Post views : 135

Share:

रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से विपक्ष कमजोर नजर आता है। इसके बावजूद सदन के अंदर मुकाबला बराबरी का रहता है। सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के भी हंगामेदार होने के आसार हैं। दोनों पक्ष वार और पलटवार की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

धान खरीदी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, सत्ता पक्ष भी महंगाई और कृषि कानूनों को लेकर जवाबी हमले की रणनीति पर काम कर रही है। जबकि जकांछ-बसपा गठबंधन ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा करके अपनी रणनीति साफ कर दी है।

दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के विधायक दल की सोमवार को बैठक होनी है। इसमें दोनों तरफ से आक्रमाक रणनीति बनाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में 70 विधायक सत्तारुढ़ कांग्रेस के हैं। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के केवल 14 विधायक हैं।विपक्ष में बैठे जकांछ के चार और बसपा के दो विधायक हैं। कुल मिलाकर विपक्षी सदस्यों की संख्या केवल 20 है। इतनी कम संख्या के बावजूद ज्यादातर मुद्दों पर विपक्षी सदस्य सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं। इस बार बजट सत्र को लेकर भी विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए मुद्दे तय कर लिए हैं।

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की बैठक में भी पार्टी की तरफ से सरकार पर हमले के लिए मुद्दे तय कर लिए गए थे। बैठम में यह तय किया गया है कि विधानसभा में सरकार को धान, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, बढ़ते अपराध, भूमाफिया, शराबबंदी, वादाखिलाफी और विकास कार्य ठप करने को लेकर घेरा जाएगा।अविश्वास प्रस्ताव पर जकांछ ने मांगा समर्थन

जकांछ ने बजट सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है, लेकिन सदन में जकांछ-बसपा गठबंधन के केवल छह सदस्य हैं। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए नौ विधायकों की जरूरत पड़ेगी। यही वजह है कि पार्टी इसके लिए भाजपा से मदद मांग रही है।

विधानसभा में भाजपा व सीएम हाउस में कांग्रेस की बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को विधानसभा में ही नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में होगी। पार्टी के वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि सोमवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। कांग्रेस विधायक दल के सचेतक कुलदीप जुनेजा ने बताया कि पार्टी के विधायक दल की बैठक सोमवार को शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी। इसमें पार्टी अपनी रणनीति बनाएगी।

सदन के अंदर ये संभालेंगे मोर्चा

विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल, धर्मजीत सिंह, सौरभ सिंह और केशव चंद्रा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं, सत्ता पक्ष की तरफ से मंत्री रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, उमेश पटेल और डा. शिव डहरिया के साथ युवा विधायक पटलवार करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement