Ghansyam Sharma / Thu, Mar 11, 2021 / Post views : 122
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे में एक एएसआई की मौत हो गई। एएसआई रात्रि गश्त पर थे, तभी रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। पलारी थाने में पदस्थ एएसआई देवनाथ वर्मा (45) अपनी मोटर साइकिल से रात्रि गश्त कर रहे थे। बलौदाबाजार शहर के नजदीक रायपुर सकरी बाईपास के पास सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई। अज्ञात वाहन ने इनको अपने चपेट में लिया था।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार भोर में करीब चार बजे की है। मौके पर ही एएसआई की मौत हो गई थी, जिस समय ये घटना हुई, वे वर्दी में थे। फिलहाल उनका शव जिला अस्पताल में रखा गया है। मृतक एएसआई अभनपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। दो महीने पहले ही पलारी पुलिस थाने में इनकी पोस्टिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन