Ghansyam Sharma / Thu, Mar 18, 2021 / Post views : 121
रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। एटेगट्टा गांव के समीप सुबह नक्सलियों ने मोटरसाइकिल में आग लगा दी और युवक के साथ मारपीट की। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। घायल युवक का इलाज सीआरपीएफ कैंप में चल रहा है।
सुकमा के एसपी केएल धुव ने घटना की पुष्टि की है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे इन्ज़रम से भेज्जी जाने वाले मार्ग पर स्थित गोरखा के पास एटेगट्टा गांव के समीप नक्सलियों ने एक मोटरसाइकिल को जला दिया है। दरअसल युवक चिन्नराम व राजू फल बेचने के लिए जा रहे थे,तभी रास्ते मे 15 से 20 हथियारबंद नक्सली सड़क पर आ धमके और मोटरसाइकिल को रोक दिया। फिर उसमें आग लगा दी।
आग लगाने के बाद दोनों युवकों के साथ मारपीट की। उसके बाद मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व कुछ समान भी लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही 219 बटालियन के कमांडेन्ट अचलाराम ने तत्काल जवानों को भेजा। दोनों घायलों को कैंप लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन