Ghansyam Sharma / Wed, Jul 28, 2021 / Post views : 145
दंतेवाड़ा: जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर और नक्सली विचारधारा से तंग आकर नक्सली लगातार अपने संगठन को अलविदा कह रहे हैं. लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक लाख के इनामी महिला नक्सली सहित कुल 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकारी की लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा में नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है. लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान शुरू किया है. इसके तहत सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ा जा रहा है. इसी से प्रभावित होकर 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पर एक दर्जन से ज्यादा मामले में अलग-अलग थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं. एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के सामने समर्पण किया है. घर वापसी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है.
इसके अलावा किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव के आत्मसमर्पित 40 नक्सलियों का स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है. नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है. मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है. एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन पर नक्सल मुक्त अभियान चल रहा है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन