० सीएम भूपेश सहित सोनिया भी होंगी शामिल
रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत 22 लक्ख किसानों को पहली कि़स्त थे रूप में आज 15 सौ करोड़ रुपया की राशि दी जाएगी। जबकि गौठान समितियों और महिला समूहों को साथ करोड़ 17 लाख रूपए दिए जाएंगे। इस वर्चुअल कर्यक्रम में अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी भी शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त देगी। ये किस्त वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले साढ़े 21 लाख किसानों को मिलेगी। सरकार इस योजना के लिए बजट 5 हजार 703 करोड़ रुपए स्वीकृत की है। साथ ही कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि राज्य सरकार अपने किसानों से किया वादा हर साल पूरा कर रही है।
इस साल भी प्रदेश के किसानों को 15 सौ करोड़ रुपए की पहली किस्त किसान न्याय योजना के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना की पहली किस्त के रूप में गोबर बेचने वालों को 7 करोड़ 17 लाख की राशि का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन