Ghansyam Sharma / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 11
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जन शिक्षण संस्थान कोंडागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य अतिथि भूपेश तिवारी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में भूपेश तिवारी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
संस्था निदेशक पुष्पराज अनंत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संध्या देवांगन, विजय पाल सिंह, उत्तम दास मानिकपुरी, नूतन कश्यप, राम नेताम, पीताम्बर नेताम, खेमराज सेठिया सहित कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन