Ghansyam Sharma / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 7
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के साथ परेड का निरीक्षण किया।
मुख्य अतिथि भोजराज नाग ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस, बस्तर फाइटर, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बस्तर की लोक कला-संस्कृति सहित विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन