Ghansyam Sharma / Fri, Aug 14, 2026 / Post views : 38
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में सामाजिक भेदभाव एवं असमानता के विरोध में मौन सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर कांग्रेसजनों ने समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी में कांग्रेस रैली में शामिल होने के बाद आयोजन स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने इसे दलित समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समानता, सामाजिक न्याय और भेदभाव मुक्त समाज के लिए जीवन समर्पित किया। किसी व्यक्ति की सामाजिक पहचान अथवा विचारधारा के आधार पर भेदभाव संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है।
कांग्रेसजनों ने मौन सत्याग्रह के माध्यम से समानता, भाईचारे और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान जेपी यादव, तरुण गोलछा, हरमोहन कोहली, शकूर खान, नरेंद्र देवांगन, संजय करन, हेमा देवांगन, कमलेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन