Ghansyam Sharma / Sat, Mar 20, 2021 / Post views : 117
जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली अंर्तगत ग्राम आसना के पास दो व्यक्ति अपने पास में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर आसना चौक वन विभाग के नाका के पास से रायपुर जाने के लिये बस का इंतजार कर रहे थे। मुखबीर की सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर पंहुचकर तलाशी में आरोपी तपन बघेल और हरिराम ठाकुर के कब्जे से कुल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनो गांजा तस्कर के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कुल 50 किग्रा गांजा जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 02 लाख 50 हजार रूपये आंकी गई है। इसके साथ ही एक मोबाईल एवं नगदी रकम कुल 840 रूपया आरोपी तपन बघेल और हरिराम ठाकुर के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपीयों को थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध क्रमांक 94/2021 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन